रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास मुफ्फसिल थाना परिसर में 16 जुलाई को थाना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंचल निरीक्षक (सीआई) चास की उपस्थिति में आम जनों की समस्याएं सुनी गईं और मौके पर ही कई मामलों का निष्पादन किया गया।
जानकारी के अनुसार थाना दिवस में भूमि विवाद, आपसी मारपीट और पारिवारिक कलह से जुड़े कुल 4 मामले आए। सीआई और थाना पुलिस की संयुक्त पहल से सभी मामलों को आपसी सहमति और समझाइश के आधार पर सुलझाया गया। इससे पुलिस और प्रशासन पर रहिवासियों का भरोसा और मजबूत हुआ।

थाना प्रभारी प्रकाश मंडल ने बताया कि हर महीने थाना दिवस का आयोजन किया जाता है, ताकि छोटे-छोटे विवाद थाना तक पहुंचने से पहले ही सुलझ जाएं। उन्होंने आमजनों से अपील की कि किसी भी समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को दें और कानून को अपने हाथ में न लें। इस दौरान चास मुफ्फसिल थाना के अन्य पुलिसकर्मी और अंचल कार्यालय के कर्मी मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य आम जनों और पुलिस के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि थाना दिवस में आए मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा, ताकि रहिवासियों को कोर्ट-कचहरी के चक्कर न काटने पड़ें और क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनी रहे।
![]()













Leave a Reply