Advertisement

पीएमश्री जनवि तेनुघाट में कक्षा 6 में नामांकन शुरू, आखिरी तारीख आगामी 31 जुलाई

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में नामांकन की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र-छात्रा आगामी 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार सरकारी स्कूलों में कक्षा 5 में नामांकित छात्र-छात्रा ही जनवि में आवेदन के पात्र हैं। साथ हीं किसी भी बोर्ड से मान्यता प्राप्त निजी  विद्यालय के छात्र छात्रा भी नामांकन के लिए आवेदन दे सकते हैं। आवेदन के लिए जन्मतिथि एक मई 2015 से 25 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार विद्यालय में नामांकन के लिए चयन प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा की संभावित तिथि आगामी 28 नवंबर निर्धारित की गई है। परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
कहा गया कि बोकारो जिला स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए कुल 80 सीटों पर नामांकन होना है। कहा गया कि सीटों का आरक्षण सरकारी नियमों के अनुसार किया जाएगा।

ज्ञात हो कि, जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षा, आवास और भोजन पूरी तरह नि:शुल्क दिया जाता है। यहां विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ कंप्यूटर लैब, खेल, विज्ञान प्रयोगशाला जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती है। इच्छुक अभिभावक अधिक जानकारी के लिए विद्यालय कार्यालय या https://navodaya.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *