प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में जोबर पंचायत के ग्राम फुसरो में 8 मार्च को एकता परिषद जन संगठन के महिला विंग एकता महिला मंच द्वारा अंतरराष्ट्रिय महिला दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आरती देवी एवं संचालन अगनी मुरमू ने की। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने जल, जंगल, जमीन पर महिलाओं के सामान अधिकार की आवाज को बुलंद करते हुए सरकार से मांग की है। इस अवसर पर मुनिता देवी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पुरूष प्रधान देश में हर जगह पर महिलाओं को केवल मोहरा बनाया जाता है।
ये हमने पंचायत चुनाव में देखा है। लोगों ने महिला को वोट दिया लेकिन पंचायत उसका पति डील करता है। इस बात को महिला प्रतिनिधि समझे और स्वीकारते हुए अपने अधिकार का उपयोग करते हुए समाज और राज्य को विकास की मुख्यधारा से जोड़े।
ऐसा कई महिलाओं ने सिद्ध करके दिखाया है। कार्यक्रम में सोनिया देवी, बबिता देवी, नमिता देवी, पार्वती देवी, एकता परिषद के जिला संयोजक चुनुलाल सोरेन, दिलीप टुडू के अलावे दर्जनों की संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply