Advertisement

बोकारो थर्मल प्लांट से विद्युत उत्पादन बंद, डीवीसी को प्रतिदिन ₹5.71 करोड़ की क्षति

झारखंड, दिल्ली, पंजाब आदि राज्यों में गहरा सकता है बिजली संकट

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर वेली कारपोरेशन (डीवीसी) की बोकारो थर्मल पावर प्लांट से विद्युत उत्पादन बंद कर दिया गया है। इस पावर प्लांट से 500 मेगावाट का विद्युत का उत्पादन हो रहा था।

जिसे बीते 11-12 नवंबर की रात्रि लगभग 1.30 बजे से बंद कर दिया गया। इस बावत डीवीसी बोकारो थर्मल के वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने 12 नवंबर को बताया कि बोकारो थर्मल एस पौंड से छाई की ढुलाई (ट्रांसपोर्टिंग) कार्य नहीं होने के कारण एस पौंड पूरी तरह भर गया है। छाई भरे होने के कारण एस पौंड के टूटने का खतरा था।

जिस कारण मजबूरी वश प्लांट को बंद करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि प्लांट से विद्युत उत्पादन बंद होने से डीवीसी को प्रतिदिन लगभग 5 करोड़ 71 लाख रुपए का नुकसान हो रहा है। इसके अलावे डीवीसी को झारखंड, पंजाब, दिल्ली सहित देश के अन्य राज्यों के अपने उपभोक्ताओं को बिजली किसी और कंपनी से खरीद कर देनी पड़ेगी जो डीवीसी को अलग से नुकसान होगा।

उन्होंने प्लांट चलाने में प्रशासनिक अधिकारियों तथा जन प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्लांट चलेगा तभी सभी को रोजगार, वेतन आदि सुविधा व लाभ मिलेगा। ज्ञात हो कि, बेरमो कोयलांचल हाइवा एसोसिएशन द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर बीते 15 जुलाई से एस पौंड से छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य बंद आंदोलन शुरू किया गया था।

मामले में हस्तक्षेप करते हुए बीते एम नवंबर को बेरमो एसडीएम मुकेश मछुवा की अध्यक्षता में हुए वार्ता के बाद हाइवा एसोसिएशन द्वारा आंदोलन समाप्त करने की घोषणा किया गया था। इसके बाद यहां एस पौंड में कार्यरत ठेका मजदुरो ने आंदोलन के दौरान बकाया वेतन की भुगतान करने की मांग को लेकर छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप कर दिया है। जिस कारण एस पौंड से छाई ट्रांसपोर्टिंग कार्य लगभग चार महीनों से लगातार बन्द है।

इसके बाद डीवीसी प्रबंधन को अंत में बोकारो थर्मल प्लांट को बंद करना पड़ा। बताया जाता है कि बोकारो थर्मल प्लांट से झारखंड के कई जिलों सहित सीसीएल, रेलवे व् दूसरे राज्यों को उत्पादित बिजली सप्लाई होती थी। जहां अब बिजली संकट उत्पन हो सकती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *