राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी बोकारो थर्मल सीएसआर की ओर से बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के नई बस्ती में चलंत चिकित्सालय की व्यवस्था की गयी है। जिसका 12 नवंबर को द्वीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित डीवीसी सीएसआर बोकारो थर्मल के भैरव महतो ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने को लेकर चलंत चिकित्सालय की व्यवस्था डीवीसी सीएसआर की ओर से किया गया है। जिसके तहत नया बस्ती सामुदायिक भवन में स्वास्थ्य जांच एवं निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। कहा कि चलंत चिकित्सालय से ग्रामीण मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया जाएगा। बताया कि चलंत चिकित्सालय में डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल के चिकित्सक डॉ सतीश कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मी गौतम मण्डल, विकाश यादव ने उपस्थित मरीजों के स्वास्थ्य जांच कर जरूरी दवा दी।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि जितेन्द्र यादव, उप मुखिया अफजल अंसारी, भाजपा बेरमो प्रखंड पुर्व अध्यक्ष विश्वनाथ यादव, रहिवाई रोशन यादव, हरेराम यादव, महेंद्र यादव, अनीता देवी, करीम अंसारी, बालेश्वर यादव आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply