Advertisement

खैराचातर पहुंचे डुमरी विधायक जयराम, ग्रहण किया खरना का प्रसाद

कसमार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, व्रतियों के घरों में देर शाम तक खरना प्रसाद वितरण

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड क्षेत्र में 26 अक्टूबर की शाम लोक आस्था का महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना प्रसाद के साथ आस्था, उल्लास और भक्ति के रंग में रंग गया। प्रखंड के हद में कसमार, खैराचातर, सिंहपुर, बगदा समेत आसपास के अनेक गांवों में देर शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ व्रतियों के घरों की ओर उमड़ पड़ी। हर ओर जय छठ मइया की गूंज और प्रसाद रूपी खीर की मिठास से पूरा माहौल सुगंधित व् भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने अपने पूरे परिवार के साथ व्रतियों के घर पहुंचकर पहले उनका आशीर्वाद लिया, फिर श्रद्धा और भक्ति भाव से खरना का महाप्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर डुमरी विधायक सह जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो भी कसमार प्रखंड के हद में सिंहपुर, खैराचातर व् आसपास के गांवों में पहुंचे। उन्होंने व्रतियों से आशीर्वाद लिया और श्रद्धापूर्वक खरना का महाप्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विधायक जयराम ने कहा कि छठ सूर्योपासना का ऐसा महापर्व है, जो न केवल श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और अनुशासन का संदेश भी देता है। कहा कि यह पर्व सदियों से जन-जन की आस्था का हिस्सा रहा है।

मौके पर जेएलकेएम केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर महतो, जिलाध्यक्ष अमरलाल महतो, प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत महतो, प्रखंड सचिव सौरभ जयसवाल, पूर्व मुखिया रामसेवक जायसवाल, बृजेश महतो, जितेंद्र महतो, सिकंदर, सुकदेव राम, धनेश्वर महतो, सुजीत महतो, युनुस अंसारी, प्रभात जायसवाल, अरविंद महतो, यादव महतो आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *