Advertisement

जानलेवा बना वार्ड 34 सरोजिनी गली में निर्माणाधीन नाला-सड़क

पेट्रोल, डीजल व् गैस की उपलब्धता को ले डीएम का फरमान हास्यास्पद-सुरेंद्र

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर नगर निगम के वार्ड 34 के शांति विहार एवं सरोजिनी गली में निर्माणाधीन नाला-सड़क 4-5 महीने से अधूरा पड़ा है। अस्पताल, जांच एवं अपने घरों में जाने में अथवा वाहनों के आवाजाही में राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है।

बताया जाता है कि अधूरा कार्य निर्माण के कारण उक्त गली मार्ग में अबतक दर्जनों राहगीरों का हाथ-पैर टूट चुका है। समस्तीपुर की मेयर अनीता राम, मेयर पति भुवनेश्वर राम एवं नगर निगम के अधिकारी से शिकायत के बाबजूद काम पूरा नहीं हुआ? क्या जनहित में इसे अविलंब पूरा करवाया जाएगा? उक्त प्रतिक्रिया 31 मार्च को भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने व्यक्त की है।

एक अन्य जानकारी के अनुसार समस्तीपुर के जिला पदाधिकारी (डीएम) द्वारा 31 मार्च को ज्ञापंक क्रमांक-(1-02/26) 801 के माध्यम से जिले में सीएनजी/पीएनजी गैस, पेट्रोल, डीजल की पर्याप्त उपलब्धता के बावजूद रिटेल आउटलेट पर अनुपलब्धता के अफवाह को लेकर स्थिति से निबटने को लेकर वाहन के अलावा डिब्बा, बोतल, गैलन में डीजल, पेट्रोल नहीं देने का आदेश दिया गया है।

समस्तीपुर जिला प्रशासन द्वारा डिब्बा, बोतल, गैलन में डीजल, पेट्रोल नहीं देने के आदेश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि यह कमाल का आदेश है। उन्होंने कहा कि डब्बा-बोतल-गैलन में डीजल-पेट्रोल नहीं मिलेगा तो क्या जरूरतमंद जेनरेटर लेकर पेट्रोल पंप पर जाएंगे? उन्होंने जिला प्रशासन के उक्त आदेश को हास्यास्पद बताया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *