अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ कुमार आशीष ने संयुक्त रूप से 26 अक्टूबर को जिला मुख्यालय छपरा सदर अनुमंडल के डोरीगंज तथा गड़खा थानांतर्गत तिवारी घाट, बंगाली बाबा घाट एवं गड़खा सूर्य मंदिर घाट सहित विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। घाट की साफ सफाई, रोशनी की व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं गोताखोर की प्रतिनियुक्ति को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवम् थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।
एक दिवसीय भास्कर महोत्सव का आयोजन
एक अन्य जानकारी के अनुसार सारण जिला मुख्यालय छपरा स्थित राजेन्द्र सरोवर में 26 अक्टूबर को एक दिवसीय भास्कर महोत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति स्थानीय कलाकारों द्वारा दी गई। कार्यक्रम के माध्यम से आगामी 6 नवंबर को सारण के सभी मतदाताओं को वोट देने के लिये प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
![]()













Leave a Reply