Advertisement

ओएनजीसी गेट के समक्ष विस्थापित बेरोजगार मोर्चा का धरना

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomiyan Block) के हद में हजारी पंचायत के विस्थापितों ने विस्थापित बेरोजगार मोर्चा के बैनर तले ओएनजीसी गेट के समक्ष धरना दिया। नेतृत्व मोर्चा अध्यक्ष गणेश यादव कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार चरणबद्ध आंदोलन का आगाज करते हुए 7 मार्च को ओएनजीसी के जीसीएस गैस प्लांट के मुख्य द्वार के समक्ष विस्थापित रहिवासियों ने धरना दिया। धरना से पूर्व दर्जनों टुकड़ियों में रहिवासी धरना स्थल पर पहुंचे। यहां मोर्चा के अध्यक्ष गणेश यादव की अध्यक्षता में धरना दिया गया।

धरना में मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय प्रवक्ता एवं गोमियां के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो खासतौर से उपस्थित थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, पानी, शिक्षा एवं स्थानीय विस्थापितों को 75 प्रतिशत रोजगार व किसानों की छतिग्रस्त भूमि फसल का मुआवजा सहित अन्य मांगों पर कंपनी गंभीरतापूर्वक विचार करे, अन्यथा जब कंपनी के खिलाफ जनाक्रोश बढ़ेगा तो कंपनी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि वादा खिलाफी, अन्याय और अत्याचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा। ओएनजीसी अधीन टाटा कंपनी को भी रैयत विस्थापित बेरोजगारों के साथ कंपनी एक्ट नियम के तहत हर मोर्चे पर साथ खड़ा होना चाहिए, ना कि डिक्टेटरशिप कर स्थानीय लोगों को भ्रमित करने का काम करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ओएनजीसी को हमारी मांगे माननी पड़ेगी, नहीं तो आंदोलन तीव्र होगा। जिसकी जवाबदेही कंपनी पर होगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्थानीय विस्थापित बेरोजगार मोर्चा के अध्यक्ष गणेश यादव, हजारी पंचायत के निवर्तमान मुखिया मोर्चा के संयोजक चंद्रदीप पासवान, झामुमो गोमियां प्रखंड सचिव बंटी उरांव, झारखंड किसान सभा के संयुक्त सचिव श्याम सुंदर महतो, सीटू नेता राकेश कुमार, झामुमो प्रखंड सह सचिव एसपी अंसारी, आदि।

अर्जुन प्रजापति, नागेश्वर, महानंद, धीरेंद्र यादव, संतोष, अमित पसवान, मोर्चा उपाध्यक्ष तारामणि देवी, केदार यादव, अनुपम यादव, प्रमोद कुमार कश्यप, विमल देवी, सचिव राजकुमार प्रजापति, उपसचिव राकेश कुमार, अर्जुन प्रजापति, सरवन कुमार दास, कोषाध्यक्ष सौरभ, अमित पासवान, आदि।

जेएमएम प्रखंड उपाध्यक्ष विजय प्रजापति, मिथिलेश प्रजापति, मनीष पासवान, राजू राम, सुभाष राम, योगेश यादव, छोटे लाल यादव, अरुण यादव, गणेश प्रजापति, कुणाल प्रसाद, चंदन प्रजापति, सनी कुमार आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *