Advertisement

एमआईटी मुजफ्फरपुर में लीचीपुरम सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चर्चा

एस. पी. सक्सेना/मुजफ्फरपुर (बिहार)। लीचीपुरम सांस्कृतिक पुनर्जागरण अभियान के संस्थापक एवं पर्यावरणविद् सुरेश गुप्ता के आग्रह पर एमआईटी (इंजीनियरिंग कॉलेज) मुजफ्फरपुर में आयोजित होने वाले आगामी 7, 8 एवं 9 अप्रैल के इंटर कॉलेज कल्चरल फेस्ट में लीचीपुरम थीम को प्रमुखता से स्थान दिया जा रहा है।

इस भव्य आयोजन की तैयारियाँ इन दिनों पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ चल रही हैं। इसी क्रम में 2 अप्रैल को तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ हीं आयोजन को भव्यता देने को लेकर गहन चर्चा की गयी, जिसमें संस्थापक सुरेश गुप्ता के साथ प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर इंजीनियर आशीष कुमार, प्रोफेसर ई. आर.पी. गुप्ता तथा फाइनल ईयर के सृजनशील छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।

बताया जाता है कि इंजीनियरिंग के छात्र आयुष मिश्रा, अमीषा, सुमित कुमार, आदित्य राज, निशांत सहित एमआईटी मुजफ्फरपुर के लगभग 50 छात्र इस आयोजन को सफल बनाने में पूरी लगन और समर्पण के साथ जुटे हैं।
लीचीपुरम सांस्कृतिक पुनर्जागरण अभियान के संस्थापक एवं पर्यावरणविद् गुप्ता के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य लीची के शहर मुजफ्फरपुर की पहचान को और सशक्त बनाना, विकास की मिठास को बढ़ाना तथा मीठी मुस्कान के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *