Advertisement

विहंगम योग आश्रम में प्रवचन का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। विहंगम योग संत समाज के संस्थापक महर्षि सदाफल देव जी महाराज आश्रम के संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज का 24 मार्च को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट स्थित विहंगम योग आश्रम में पदार्पण हुआ। सदाफल देव जी महाराज के सैकड़ो महिला एवं पुरुष अनुयायियों ने पुष्प वर्षा कर एवं फूल माला के साथ भक्ति भाव तरीके से स्वागत किया गया।

मंच पर पहुंचते हैं संत विज्ञान देव जी महाराज ने सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज एवं सद्गुरु आचार्य धर्मचंद्र देवजी महाराज की फोटो पर माला अर्पण कर पुष्प अर्पित किया गया। उसके बाद सैकड़ों अनुयायियों ने बारी बारी कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस मौके पर राधा कृष्ण सिन्हा अध्यक्ष झारखंड (Jharkhand) विहंगम योग संत समाज, कमलेश श्रीवास्तव, नीलकंठ रविदास बोकारो जिला संयोजक, आनंद केसरी कोयलांचल संजयोजक, ऋषि कृष्ण, मुखिया तेनुघाट रेखा सिन्हा, सुजीत कुमार सिन्हा, शैलेंद्र कुमार सिंह, दिनेश गुप्ता, पंकज कुमार सिंह, नारायण प्रसाद सहित सैकड़ों अनुयायी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *