रिकॉर्ड की निगरानी व रख-रखाव का लिया जायज़ा, पौधारोपण का दिया संदेश
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) आनंद प्रकाश वार्षिक निरीक्षण के सिलसिले में 30 मार्च को जिला के हद में बेरमो थाना पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस इंतज़ामात का बारीकी से मुआयना किया।
बताया जाता है कि इस दौरान डीआईजी ने रिकॉर्ड की निगरानी और रख-रखाव, लंबित मामलों सहित कानून -व्यवस्था की स्थिति का जायज़ा लिया।
मौके पर डीआईजी आनंद प्रकाश ने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी सिर्फ कानून लागू करना नहीं, बल्कि अवाम का एतबार कायम रखना भी है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण की हिफाज़त का संदेश दिया और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील की।
![]()













Leave a Reply