एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी एरिया आफिसर्स क्लब में एक अप्रैल को क्षेत्र के जीएम रंजय सिन्हा की अध्यक्षता में प्रबंधन एवं यूनियन नेताओं की बैठक की गयी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के उत्पादन लक्ष्य को लेकर समीक्षा किया गया।
इस अवसर पर जीएम सिन्हा ने कहा कि ढोरी क्षेत्र ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 46 लाख टन कोयला का उत्पादन किया है। जिसमें डिपार्टमेंट स्तर पर 16.30 लाख टन एवं आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा 29.70 लाख टन कोयला का उत्पादन किया गया। वहीं ओबी निस्तारण 10 लाख 50 हजार क्यूबिक मीटर लक्ष्य निर्धारित था। जिसमें क्षेत्र ने लक्ष्य से अधिक 94 लाख 35 हजार क्यूबिक मीटर ओबी निस्तारण किया है। कहा कि डिपार्टमेंट स्तर पर 27 लाख क्यू. मी. एवं आउटसोर्सिंग द्वारा 67 लाख क्यू. मी. शामिल है। कहा गया कि इस दौरान कोयला डिस्पैच 41 लाख 90 हजार टन किया गया। जबकि, 973 रैक से कोयला डिस्पैच की गई।
ढोरी क्षेत्र के किस परियोजना ने किया कितना उत्पादन
जीएम ने बताया कि वित्तीय वर्ष-2025-26 में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम (अमलो) का कोयला उत्पादन लक्ष्य 33 लाख टन था, जिसमें 29 लाख 65 हज़ार टन किया, जिसमें डिस्पैच 26.39 लाख टन शामिल है। क्षेत्र के एसडीओसीएम (कल्याणी) लक्ष्य 20 लाख टन था, जिसमें परियोजना ने 15 लाख 25 हजार टन उत्पादन किया। डिस्पैच 14 लाख 45 हजार किया। ढोरी खास भूमिगत खदान का उत्पादन लक्ष्य एक लाख टन था। जिसमें प्रबंधन ने लक्ष्य से अधिक एक लाख 10 हजार टन कोयला उत्पादन किया। डिस्पैच एक लाख 5 हजार किया।
महाप्रबंधक सिंहा ने बताया कि एसडीओसीएम (कल्याणी) के 143 हेक्टेयर लैंड का फारेस्ट रिव्यू कर लिया गया है, जिसका वर्ष 2050 तक वैलिड है। उक्त लैंड के भूगर्भ में 10 मिलियन टन कोयला रिजर्व है। जिससे प्रतिवर्ष 2 मिलियन टन कोयला उत्पादन होगा। जिसका कॉन्ट्रैक्ट एक माह के अंदर अवार्ड हो जाएगा। कहा की हाईवाल माइनिंग का ईसी व सिटीओ मिला गया है। साथ ही उक्त खदान में पूर्व में लगा सेक्शन 22 को भी हटा लिया गया है। डीजीएमएस के परमिशन लेने के बाद अप्रैल के अंत तक हाईवाल माइनिंग से कोयला उत्पादन चालू कर दिया जाएगा।
मौके पर विभागाध्यक्ष मानव संसाधन कुमारी माला, अमलो पीओ राजीव कुमार सिंह, कल्याणी पीओ शैलेश प्रसाद, विभागाध्यक्ष इएंडएम नलीन चंद, विभागाध्यक्ष खनन मनोज पाठक, प्रबंधक एचआर सुरेश सिंह, सीताराम उइके, विभागाध्यक्ष असैनिक सतीश सिन्हा, प्रबंधक वित्त ओमकार सिंह, तकनिकी सहायक प्रशांत कुमार सहित यूनियन नेता जवाहरलाल यादव, विनय सिंह, महेंद्र चौधरी, जयंत मेहता, गोवर्धन रविदास, कुंज बिहारी प्रसाद आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply