Advertisement

सोनपुर रेल मंडल वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक का धीरज कुमार ने संभाला कार्यभार

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के अनुसार यात्री सुविधा व् राजस्व वृद्धि पर रहेगा जोर

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल में बीते एक अप्रैल को एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला। यहां भारतीय रेल के अनुभवी अधिकारी धीरज कुमार ने विधिवत वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक का पदभार ग्रहण कर किया है। उन्होंने सोनपुर के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार से कार्यभार लिया।

​ सोनपुर रेल मंडल के नव पदस्थापित वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार अपनी कार्यकुशलता और प्रशासनिक दक्षता के लिए जाने जाते हैं। सोनपुर रेल मंडल से पूर्व वे धनबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक/योजना के पद पर कार्यरत थे। धनबाद में परिचालन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और दक्षता बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसका लाभ अब सोनपुर रेल मंडल को मिलने की संभावना है।

कार्यशैली में पारदर्शिता और ग्राहक संतुष्टि सर्वोपरि-धीरज कुमार

​पदभार ग्रहण करने के बाद 2 अप्रैल को कुमार ने स्पष्ट किया कि उनकी कार्यशैली में पारदर्शिता और ग्राहक संतुष्टि सर्वोपरि रहेगी। उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को साझा करते हुए कहा कि ​वाणिज्यिक कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करना एवं
​रेलवे के राजस्व में वृद्धि के लिए नए नवाचारों को अपनाना,​ यात्री सुविधाओं का विस्तार और उनकी समस्याओं का त्वरित निवारण के साथ – साथ ​टीम वर्क के जरिए निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा में पूरा करना लक्ष्य है।

​इस अवसर पर वाणिज्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नए वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक का भव्य स्वागत किया। कर्मचारियों ने उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की। रेलवे प्रशासन को विश्वास है कि धीरज कुमार के नेतृत्व में सोनपुर रेल मंडल का वाणिज्य विभाग उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करेगा और यात्री सेवाओं में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *