Advertisement

बोकारो के सेक्टर-4 में कचरा बीननेवाले अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर-4 हॉस्पिटल मोड़ स्थित बस्ती के समीप बीएसएल द्वारा नवनिर्मित पार्क के बगल में 24 अप्रैल को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है।

स्थानीय रहिवासियों ने शव देखते ही मौके पर भीड़ जमा कर पहचानने का प्रयास किया। तत्काल सेक्टर-4 थाने को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पूछताछ में स्थानीय रहिवासियों ने पुलिस को बताया कि मृतक कचरा चुनकर गुजारा करता था और हमेशा नशे की हालत में ही देखा जाता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

इस बावत सेक्टर चार थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखा जाएगा, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *