एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के बी कॉलेज बेरमो के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. गोपाल प्रजापति की सुपुत्री रुचि कुमारी ने री नीट 2026 में सफलता प्राप्त कर अपने पिता का नाम रोशन की है।
जानकारी के अनुसार नीट में सफल रुचि की मैट्रिक और इंटरमीडिएट की पढ़ाई कार्मेल विधालय बोकारो थर्मल से आईसीएसई बोर्ड से हुई है। री नीट में कुल 720 में 581 अंक हासिल कर 99.11 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक ( एयर ) – 17264 , जनरल रैंक – 6627 प्राप्त किया है।
मौके पर रुचि ने बताया कि पापा गोपाल प्रजापति और मां सरिता देवी लगातार आत्मविश्वास बढ़ाने का कार्य करते रहे है। साथ में मार्गदर्शक के रूप में साथ देते थे। कहा कि बीते तीन मई को हुई पहली परीक्षा में भी उसने कड़ी मेहनत के साथ परीक्षा दी थी। रुचि ने कहा कि नियमित सेल्फ स्टडी, क्लास नोट्स का रिवीजन, परिवारजन द्वारा लगातार मार्गदर्शन, मां का अटूट साथ व विश्वास ही उसके सफलता का आधार रहा है।
अपनी मेहनत, अनुशासन व लगातार रिवीजन से यह सफलता हासिल की है। री नीट और पेपर लीक जैसे विवादों के बाबजूद भी रुचि ने हिम्मत नहीं हारी और पढ़ाई पर पूरा ध्यान बनाए रखा। रुचि ने कहा है कि मेरा सपना डॉक्टर बनकर जरूरत मंद की सेवा करना है और यही मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। रुचि की सफलता ने के. बी. कॉलेज बेरमो परिवार को हर्ष और खुशी से भर दिया है। कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण समेत कॉलेज के शिक्षकों, शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारीगण ने खुशी जाहिर की है। कॉलेज परिवार की बेटी डॉक्टर बनकर समाज को स्वस्थ बनाएगी।
![]()













Leave a Reply