Advertisement

पेटरवार के रथ-यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, महिलाओं ने भी खींचा रथ

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित न्यू बस पड़ाव परिसर में 16 जुलाई को धूमधाम से निकाला गया जय जगन्नाथ रथ यात्रा। आचार्य राजेश गुरु द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना किया गया।

जानकारी के अनुसार 16 जुलाई की सुबह से ही पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। जय जगन्नाथ के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

इस अवसर पर बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति की ओर से 56 भोग प्रसाद जगन्नाथ भगवान को चढ़ाया गया एवं झारखंड जनकल्याण समिति की ओर से खिचड़ी का महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया। वही मंदिर परिसर में मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में महिलाओं के श्रृंगार, घरेलू सामान से लेकर चाट, चाउमिन, आइसक्रीम, गोलगप्पे की दुकानों पर बच्चों और महिलाओं की भारी भीड़ देखी गयी।

बच्चों के लिए जंपिंग झूला एवं कई तरह की दुकानें सजे थे।
वहीं पूजा के बाद भगवान जगन्नाथ, भ्राता बलभद्र तथा बहन शुभद्रा का रथ नगर भ्रमण करते हुए प्रखंड कॉलोनी स्थित मौसी बाड़ी विशेश्वर धाम मंदिर तक पहुंचा। जहां धार्मिक अनुष्ठान: वैदिक पुरोहितों और आचार्यों द्वारा विधि-विधान से पूजा एवं आरती किया गया।

इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों को खींचने के लिए भक्तों में गजब का उत्साह और आस्था देखने को मिली। रथ को महिलाओं ने भी खींचा। वहीं पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा के नेतृत्व में सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिला। रथ मेला में मंच संचालन ब्रजेश भारती, रितेश कुमार सिन्हा, शनिचर महतो, सूरज अग्रवाल, अशोक साव, जीतन महतो, संटू सिंह, चंदन सिन्हा सहित समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। मौके पर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालूजन उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *