एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। आगामी 25, 26 एवं 27 मार्च को बिहार के गया में आहूत भाकपा माले के तीन दिवसीय बिहार राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर माले के चुने हुए प्रतिनिधियों की बैठक 21 मार्च को समस्तीपुर शहर (Samastipur City) के मालगोदाम चौक स्थित माले जिला कार्यालय में संपन्न हुई। सम्मेलन में समय पर पहुंचने, प्रचार-प्रसार करने, पोस्टरिंग एवं पर्चा वितरण करने, कोष संग्रह करने में तेजी लाने का निर्णय लिया गया।
उक्त बैठक में अमित कुमार, जीबछ पासवान, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, रामचंद्र पासवान, आसिफ होदा, ललन कुमार, राम कुमार, प्रमिला राय, सुनील कुमार, खुर्शीद खैर, सत्य नारायण महतो, अशोक राय, गंगा पासवान, फूलेंद्र पासवान, अनील चौधरी समेत अन्य प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
बैठक की अध्यक्षता माले जिला सचिव प्रोफेसर उमेश कुमार ने करते हुए कहा कि बिहार की नीतीश सरकार में विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार चरम पर है। बढ़ती महंगाई के कारण आमजनों को दो जून की रोटी मुश्किल से नसीब हो रहा है।
डीजल, पेट्रोल की बढ़ती कीमत से रोजमर्रा के आवश्यक सामान खरीद पाना मुश्किल है। राज्य में शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा आदि खस्ताहाल है। इन मुद्दों से ध्यान भटकाने को सरकारी संरक्षण में नफरत की राजनीति को परवान चढ़ाया जा रहा है।
हत्या, अपहरण, अपराध, लूट, भ्रष्टाचार पर चुप रहने वाली भाजपा (BJP) हिंदू- मुस्लिम के बीच नफरत की राजनीति को बढ़ावा देने में कोई कोर- कसर नहीं छोड़ती है। ऐसे में भाकपा माले द्वारा जन मुद्दों पर आंदोलन तेज करने की हर मुमकिन कोशिश करने की घोषणा की गई।
![]()












Leave a Reply