एस. पी. सक्सेना/बोकारो। शहीदे आजम भगत सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कंजकिरो शाखा का सम्मेलन 23 मार्च को आयोजित किया गया।
यहां शहीदे आजम भगत सिंह का शहादत दिवस भी मनाया गया। दोनों कार्यक्रमों की अध्यक्षता भाकपा नेता कॉमरेड राजो महतो ने किया। कार्यक्रम के अन्त मे शहीद भगत सिंह के चित्र को लेकर जुलुस भी निकाला गया।
आयोजित सम्मेलन में निवर्तमान शाखा सचिव कॉ सोनाराम प्रजापति ने अपना सचिव प्रतिवेदन पेश किया, जिस पर प्रतिनिधि साथियों ने बहस की, साथ हीं आंदोलन एवं पार्टी विस्तार को लेकर गम्भीर कुछ फैसले लिये गये। कार्यक्रम में मुख्य रुप से पार्टी के झारखंड राज्य परिषद सदस्य कॉ गणेश प्रसाद महतो ने राजनीतिक चर्चा की।
उन्होंने आगामी 28-29 मार्च को सम्पुर्ण भारत बन्द/सम्पूर्ण ग्राम बन्द को सफल करने का आह्वान किया। उन्होंने बंदी के दौरान नावाड़ीह अंचल कमिटी की ओर से नावाड़ीह के भेन्डरा मोड़ के सामने राज मार्ग को बन्द करने की बात कही।
अंचल सचिव कॉ नुनुचंद महतो ने भी अपनी बात को रखा। कॉ जानकी महतो वरीय साथी व मजदूर नेता ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के बाद जुलुस की शक्ल में कंजकिरो मोड़ का भ्रमण किया। भगत सिंह की शहादत के बारे मे विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर नये सत्र के लिए कॉ सोनाराम प्रजापति पुन: सचिव चुने गये। पाँच नये लोगों को सदस्यता दिलाई गई। मौके पर कॉ राजो महतो, कॉ अब्दुल कासीम अंसारी, कॉ हनीफ़ अंसारी, कॉ मुन्नीलाल अग्रवाल, कॉ महालाल महतो, कॉ सुरेन्द्र ठाकुर, कॉ भोला महतो, कॉ नंदलाल महतो, कॉ हीरामन महतो, कॉ सैनाथ तुरी, कॉ अनंत लाल महतो, कॉ सुखदेव तुरी, कॉ अमरू महतो, कॉ जानकी महतो एवं अन्य उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply