एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में शिशु विकास विधालय संडेबाजार (Sunday market) बेरमो में 15 मार्च को शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा में विधालय की शिक्षिका शशिबाला शर्मा के दिवंगत पति स्व अनुप शर्मा तथा विधालय में अध्ययनरत वर्ग सप्तम के छात्र रंजन कुमार सिंह के दिवंगत पिता स्व किरण सिंह की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण किया गया।
मौके पर प्रधानाधयापक (Principal) राम अयोध्या सिंह, वरीय शिक्षक मो. असलम, नयन कुमार बनर्जी, सैयद सरफराज हुसैन, सतीश्वर गोप, शिक्षिका रम्भा सिंह, ममता सिंहा, उमा बर्मन, निलम देवी सहित कई शिक्षक- शिक्षिकाएं व शिक्षकेत्तर कर्मी व छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।

इस अवसर पर शिशु विकास विधालय प्रबंध समिति के कार्यकारी अध्यक्ष एवं वयोवृद्ध कांग्रेसी गिरिजा शंकर पांडेय, सचिव सुबोध सिंह पवार, वरीय सदस्य नवीन कुमार पांडेय, सुनिल सिंह, मो. इमरान अंसारी, पत्रकार अनिल पाठक, तीजन करमाली सहित विधालय प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्यों ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।
![]()












Leave a Reply