प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज बेरमो के पुर्व प्राचार्य अशोक कुमार सिन्हा का बीते 2 सितंबर को निधन हो गया। उनके निधन पर कॉलेज परिसर में 8 सितंबर को शोक सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आयोजित शोकसभा में प्राचार्य लक्ष्मीनारायण ने कहा कि कॉलेज को आगे बढ़ाने और झारखंड स्तर पर नयी पहचान दिलाने में दिवंगत अशोक सिन्हा का अहम योगदान रहा है। उनके निधन से कॉलेज परिवार ने एक अहम कड़ी खो दिया है। इस अवसर पर दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी।
के. बी. कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मीनारायण की अध्यक्षता में प्राचार्य कक्ष के समीप आयोजित शोक सभा में मुख्य रूप से प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति, डॉ अरुण कुमार रॉय महतो, डॉ साजन भारती, डॉ नीला पूर्णीमा तिर्की, डॉ अलीशा वंदना लकड़ा, डॉ मधुरा केरकेट्टा, डॉ वासुदेव प्रजापति, डॉ व्यास कुमार, प्रो. अमीत कुमार रवि, डॉ विश्वनाथ प्रसाद, डॉ शशि कुमार, डॉ सुशांत बैरा, प्रो. विपुल कुमार पांडेय, प्रो. संजय कुमार दास, प्रो. सुनीता कुमारी, कार्यालय कर्मी रविंद्र कुमार दास, रवि कुमार यादविंदु, हरीश नाग, संतोष राम, आदि।
मो. साजिद, शिव चन्द्र झा, बालेश्वर यादव, रमेश टुडू, सूरज बेसरा, कलावती देवी, आशा देवी, सदन राम, विनोद केवट, शिवेंद्र, भगन घासी, अजय हांसदा, विद्यार्थियों में सुमन कुमारी, साजिया प्रवीण, कोमल कुमारी, तनु कुमारी, जागृति कुमारी, सुधांशु कुमार, शिव शंभु कुमार भारती, पीयूष कुमार मंडल, सुमीत कुमार सिंह, सुमीत सिंह आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply