प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चलकरी दक्षिणी पंचायत के झुंझको मंदिर टोला स्थित श्रीहरि मंदिर में स्थानीय रहिवासी एक हरिभक्त खिरोधर रजवार की अगुवाई में 12 घंटे का अखंड बांग्ला संकीर्तन हरिबोल’का आयोजन कराया।
खिरोधर रजवार सीसीएल के बीएंडके महाप्रबंधक कार्यालय करगली में कार्यालय अधीक्षक ग्रेड ए-वन के पद पर कार्यरत है, ने अपनी अगुवाई में 12 घंटे का अखंड बांग्ला संकीर्तन हरिबोल का आयोजन कराया। यह आयोजन बीते 2 अप्रैल की रात 8.45 बजे शुरू किया गया, जिसका समापन 3 अप्रैल को प्रातः 8.44 में यानि पूरे बारह घंटे में पूर्ण होकर विधिवत सम्पन्न हो गया।
जरीडीह प्रखंड के गायछंदा से पधारे वैष्णव आनंद बाबा गोस्वामी ने मनपूरण गोस्वामी, बहादुर गोस्वामी, राजेन्द्रनाथ गोस्वामी के सहयोग से हारमोनियम, झाल, खोल, खेंजडी आदि वाद्ययंत्रों की ताल पर रातभर हरिबोल की आवाज रहिवासियों को सुनाई देता रहा।
मौके पर श्रद्धालु खिरोधर के संग धर्मपत्नी चंचला देवी, शिक्षक नटवरलाल रजवार, हरि रजवार, रामटहल सिंह, सागर सिंह, नवींदर सिंह, मनोज सिंह, सानू सिंह, सहदेव सिंह, छूटू सिंह, गयाराम आदि संकीर्तन में शामिल थे। आयोजक खिरोधर रजवार द्वारा इस अवसर पर जगत प्रहरी संवाददाता को भगवा गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
![]()













Leave a Reply