Advertisement

नुक्कड़ नाटक के जरिए कॉलेज छात्राओं ने स्वच्छता का दिया संदेश

ए. जयसवाल/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड अंतर्गत झब्बू सिंह मेमोरियल कॉलेज फुसरो की डेढ़ दर्जन छात्राओं ने 15 जुलाई को पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर के छात्र-छात्राओं को नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर स्वच्छता का सराहनीय संदेश दिया।

कॉलेज की प्राचार्या विजयाश्री ने नुक्कड़ नाटक का बड़ी ही बारीकी से सटीक नेतृत्व किया। नुक्कड़ के मंच पर फुटपाथ और रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थलों पर लापरवाह तत्वों द्वारा गंदगी व कूड़ा, करकट फैलाने वालों को देशहित, समाजहित एवं स्वच्छता के प्रति सभी को जागरूक होने की अत्यंत जरूरी का संदेश दिया गया।

मौके पर शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य युगलकिशोर महतो, सजल कुमार मैती सहित सभी शिक्षक, शिक्षका उपस्थित थी। जेएसएम कॉलेज की छात्रा पायल कुमारी, चंचल सिंह, प्रेरणा कुमारी, रितिका, बीणा, तनु, प्रिया, अर्पिता, सपना, लक्ष्मी, खुशबू, ज्योति, नंदिनी, मुस्कान, पूजा कुमारी आदि ने नुक्कड़ नाटक/सभा आयोजन में सराहनीय भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *