Advertisement

जेसीएसटीआई लोगो डिजाइन प्रतियोगिता के विजेता आराध्या को सीएम ने किया सम्मानित

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 29 अप्रैल को झारखंड मंत्रालय में जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी की छात्रा कुमारी आराध्या राय को झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद (जेसीएसटीआई) के लोगो (प्रतीक चिन्ह) डिजाइन प्रतियोगिता में विजेता चुने जाने पर सम्मानित किया।

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री सोरेन ने छात्रा आराध्या द्वारा तैयार किए गए प्रतीक चिन्ह की सराहना करते हुए कहा कि यह डिजाइन राज्य के विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के दृष्टिकोण को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित करता है। ज्ञात हो कि आराध्या ने अपने अभिनव एवं आकर्षक डिजाइन के माध्यम से जेसीएसटीआई के लिए नया प्रतीक चिन्ह तैयार किया है, जिसे प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ चुना गया है। इस अवसर पर राज्य के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू एवं विधायक विकास मुंडा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *