प्रशासनिक अधिकारियों व् स्थानीय रहिवासियों ने सफाई कर स्वच्छ रखने का लिया संकल्प
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी (Bokaro district Deputy Commissioner Kuldeep Choudhary) के निर्देश पर नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत जिले में गंगा (दामोदर) स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 28 मार्च को बोकारो जिला के हद में चंद्रपुरा प्रखंड के दामोदर नदी घाट में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
स्वच्छता अभियान की अगुवाई चंद्रपुरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी ने किया। उनके साथ स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि व काफी संख्या में महिला – पुरूष उपस्थित थे। सभी ने मिलकर नदी घाट व उसके आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया। आसपास की गंदगी को झाड़ू लगाकर साफ किया।
इस अवसर पर बीडीओ (BDO) एवं सीओ ने उपस्थित रहिवासियों को नदियों, तालाब समेत अन्य जल श्रोतों को स्वच्छ बनाने के लिए संकल्प दिलाया। संकल्प के माध्यम से कहा गया कि वे अपने क्षेत्र के गंगा (दामोदर नदी व अन्य जल श्रोतों) तटीय स्थान को साफ-सुथरा रखेंगे। यहाँ रहने वाले रहिवासियों को भी नदी स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करेंगे।

गंगा (दामोदर नदी व अन्य जल श्रोत) में कूड़ा कचरा व पॉलिथिन नहीं डालेंगे। पर्यावरण संरक्षण के लिए “सिंगल यूज प्लास्टिक” का प्रयोग नहीं करेंगे। हमेशा कपड़े के थैले का प्रयोग करेंगे। अपने घर के गंदे पानी के निपटान के लिए सोख्ता गड्ढा बनाएंगे।
नदी में बची हुई पूजा सामग्री व केमिकल से बनी मूर्तियाँ विसर्जित नहीं करेंगे। बची हुई पूजा सामग्री को पौधों के लिए खाद के रूप में प्रयोग में लाएंगे। खुले में शौच के स्थान पर शौचालय का प्रयोग करेंगे। इसका उपस्थित सभी लोगों ने दोहराव किया।
जानकारी के अनुसार 29 मार्च को नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत गंगा (दामोदर) स्वच्छता पखवाड़ा के तहत नावाडीह अंचल में आमजनों की जागरूकता के लिए खरपीटो, खईयोखार तालाब की साफ-सफाई/श्रमदान आदि का आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय हो कि, 16 मार्च से 30 मार्च तक जिले में गंगा (दामोदर) स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
![]()












Leave a Reply