Advertisement

बोकारो में आज सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, शाम 7:3 से 3 मिनट रहेगा ब्लैकआउट

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिले में आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा की तैयारियों को परखने के लिए 15 जुलाई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस दौरान शाम 7:03 बजे से 3 मिनट तक पूरे बोकारो जिले में ब्लैकआउट रहेगा।

जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने 14 जुलाई को मॉक ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलेवासियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें, घबराएं नहीं तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए इस अभ्यास को सफल बनाने में सहयोग करें।
उपायुक्त ने कहा कि मॉक ड्रिल का आयोजन उषा पेट्रोल पंप एवं मेडिकेंट अस्पताल सेक्टर-12 बोकारो में किया जाएगा। अभ्यास के दौरान दो मिनट तक रुक-रुककर बजने वाला सायरन संभावित आपदा का संकेत होगा, जबकि एक लंबा सायरन मॉक ड्रिल समाप्त होने का संकेत देगा।

जिला प्रशासन ने आम रहिवासियों से निर्धारित समय पर ब्लैकआउट का पालन करने, अनावश्यक आवाजाही से बचने तथा अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा की स्थिति में प्रशासनिक तंत्र एवं आमजन की तत्परता और समन्वय का परीक्षण करना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *