प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल की सीसीएल महाप्रबंधक ढोरी क्षेत्र के आदेशानुसार क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी सुरेश सिंह एवं सीआईएसएफ कमांडेंट राजप्रताप सिंह की अगुवाई में 16 जुलाई को बंद खदान किया गया।
जानकारी के अनुसार ढोरी क्षेत्र के अंतर्गत अर्से से बंद पड़ी पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली खदान में हो रहे अवैध उत्खनन के दौरान कारोबारियों द्वारा बनाए गये दो अवैध सुरंगों सहित कथित स्थलों को जेसीबी द्वारा भरा गया। इस कार्रवाई से अवैध कोयला के धंधेबाजों में हड़कंप मचा है।

मौके पर कार्रवाई टीम में सीआईएसएफ के उप कमाडेंट गारा अभिलाष, एसआई संतोष तिवारी, अतुल कुमार, मनोज यादव, सीसीएल सुरक्षा विभाग के एसएसआई शीलचंद, वरीय सुरक्षा गार्ड मानिक दिग़ार, एएसआई अनम वारिस, मुकेश कुमार, बालबहादुर, गब्बर सिंह, जितेंद्र रजक, अफरोज अंसारी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply