रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2026 के घोषित परिणामों में चिन्मय विद्यालय बोकारो ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक परंपरा को कायम रखा।
जानकारी के अनुसार विद्यालय के ईशान गोप ने ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 517 एवं सामान्य वर्ग में 325वां स्थान प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। पायल मंडल (AIR 666, कैटेगरी 201) और सानवी शर्मा (AIR 12326, कैटेगरी 4968) ने भी उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।
इसी क्रम में मिशाल भारती (AIR 18579), यश राज (AIR 20305), आकांक्षा महावर (AIR 36043), पल्लवी रानी (AIR 42094), अर्पित राज (AIR 51632), अभिषेक कुमार (AIR 73635) और अनन्या प्रिया (AIR 121898) ने भी सफलता पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। कुल मिलाकर एक दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है।
विद्यालय प्रबंध समिति सचिव महेश त्रिपाठी, प्राचार्य सूरज शर्मा, वरीय उप-प्राचार्य नरमेंद्र कुमार एवं उप-प्राचार्य डॉ रोशन शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। शिक्षकों देबज्योति बराल, अशोक चौबे, राज कुमार, अजय कुमार सिंह, रजनीकांत पांडेय व पीके सिंह के मार्गदर्शन को सफलता का श्रेय दिया गया।
![]()













Leave a Reply