एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम खेलगांव में 24 अप्रैल को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह-सह-मुखिया सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजित दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल मुखिया सम्मेलन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सोरेन एवं अतिथिगणों द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों से मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना अंतर्गत उत्कृष्ट ग्राम पंचायत श्रेणी, श्रेष्ठ ग्राम सभा श्रेणी, उत्कृष्ट और स्वच्छ एवं स्वस्थ पंचायत समिति श्रेणी, उत्कृष्ट एवं स्वच्छ और स्वस्थ जिला परिषद श्रेणी में चयनितों को बेहतर कार्य करने के निमित्त सम्मान स्वरूप प्रोत्साहन राशि प्रदान कर उनकी हौसला-अफजाई की गई।
मौके पर यूआईडीएआई से संबंधित सहभागिता की शर्तों की हस्ताक्षरित प्रति का औपचारिक हस्तांतरण किया गया। इस एमओयू के माध्यम से ग्राम पंचायतों में आधार कार्ड से संबंधित कार्य ग्रामीणों को उपलब्ध कराया जा सके। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply