Advertisement

बड़ पहाड़ में भोक्ता परब को लेकर तैयारी बैठक, छऊ नृत्य का भी होगा आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बाबा बड़राव परिसर में 29 मार्च को बड़ पहाड़ में बिसु परब/भोक्ता परब को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया अमरेश कुमार महतो ने की।

बैठक में आगामी भोक्ता परब को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।आयोजन को लेकर विभिन्न जिम्मेदारियों का बंटवारा भी किया गया, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सके।
बैठक में.मुखिया अमरेश कुमार महतो ने कहा कि भोक्ता परब हमारी परंपरा और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे हर साल की तरह इस वर्ष भी पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को बचाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। कहा कि इस अवसर पर छऊ नृत्य का भी विशेष आयोजन किया जाएगा, जिससे कार्यक्रम और आकर्षक बनेगा।

उप मुखिया पंचानन महतो ने कहा कि यह पर्व समाज को जोड़ने का काम करता है। सभी ग्रामीणों के सहयोग से इस बार का आयोजन और भी बेहतर तरीके से किया जाएगा। उन्होंने सभी से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। पूर्व उप मुखिया भीम प्रसाद महतो ने कहा कि इस तरह के पारंपरिक पर्व हमारी पहचान हैं। इसे संजोकर रखना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। बैठक में संदीप कुमार महतो, कपिल महतो, दिगम्बर महतो, रिखिलाल महतो, फुलेश्वर महतो, महेश महतो, उदय महतो सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर पर्व को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *