Advertisement

चंदनकियारी के होनहार एथलीट शिवकुमार सोरेन ने रचा इतिहास

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चंदनकियारी स्थित आवासीय एक्सीलेंस क्रीड़ा केंद्र के प्रतिभाशाली एथलीट शिवकुमार सोरेन ने एक बार फिर अपनी मेहनत और प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर इतिहास रच दिया है।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के प्रथम आयोजन में शिवकुमार सोरेन ने सौ मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के सबसे तेज धावक का खिताब अपने नाम कर लिया। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल बोकारो बल्कि पूरे झारखंड का नाम देशभर में रोशन कर दिया है। शिवकुमार की इस ऐतिहासिक जीत पर बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि जिले और राज्य के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि शिवकुमार भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ऊंचा करेंगे। स्थानीय खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में शिवकुमार की इस सफलता को लेकर काफी उत्साह है। बोकारो के रहिवासियों ने इसे झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है। शिवकुमार सोरेन की मेहनत, अनुशासन और लगन ने यह साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *