Advertisement

चार राज्यों में भाजपा की जीत पर विष्णुगढ़ में जश्न

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हज़ारीबाग)। भारतीय जनता पार्टी विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल के द्वारा मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के 5 राज्यो के विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ 4 राज्यो उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर,गोवा में दोबारा सरकार बना रही।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की इस प्रचंड जीत की खुशी में विष्णुगढ़ के कार्यकर्ताओं ने 11 मार्च को एक दूसरे को मिठाई खिलाकर, गुलाल लगाकर, गले मिलकर बधाई दी।

इस बीच जय श्रीराम, मोदी योगी जिंदाबाद के नारों से वातावरण गूँज उठा। इस मौके पर सभी को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल ने कहा कि चारों राज्यों में जीत अभूतपूर्व है। इसका सारा योगदान हमारे शीर्ष नेतृत्व देश के प्रधानमंत्री मोदी को जाता है।

इस जीत का साफ मतलब है, कि आज भी मोदी सर्वमान्य नेता है। इनके आस पास भी कोई नही है। विष्णुगढ़ हज़ारीबाग मंडल की ओर से सभी को जीत की हार्दिक बधाई।

इस मौके पर मुख्य रूप से माण्डू विधानसभा सांसद प्रतिनिधि विपिन कुमार सिन्हा, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि भुवनेश्वर पटेल, पूर्व सांसद प्रतिनिधि शम्भूनाथ पाण्डेय, जिला प्रवक्ता सुरेश राम, उपाध्यक्ष महादेव मंडल, पिंकी देवी, महामन्त्री गुरु प्रसाद साव, कोषाध्यक्ष हिरामन महतो, मंत्री राजेश सोनी, मीडिया प्रभारी जीवन सोनी, आदि।

महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू देवी, मीडिया प्रभारी सीमा डिम्पल देवी, डेजी सिन्हा, सविता देवी, भाजयुमों अध्यक्ष संजय कुमार महतो, उपाध्यक्ष कुन्दन शर्मा, मंत्री कन्हाई यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र राम, महामंत्री दीपक रजक, सोमर महतो, प्रमोद कुमार सिंह, किशोर यादव, मनोज यादव, कैलाश महतो समेत दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *