एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड की राजधानी रांची स्थित सीसीएल मुख्यालय के महाप्रबंधक विद्युत एवं यांत्रिक ए. मधुसूदन कालांबी ने 21 जुलाई को बोकारो जिला के हद में कथारा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न यूनिटों तथा कोलियरियों में विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार इस दौरान क्षेत्र के महाप्रबंधक एकेबी सिंह, श्रमिक प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष प्रभारी (इएंडएम) कुणाल कुमार भी शामिल रहे। इस दौरान महाप्रबंधक विद्युत एवं यांत्रिक कालांबी क्षेत्र के सीसीएल रिजनल विधुत सब स्टेशन कथारा चार नंबर पहुंचे।
यहां से क्षेत्र के विभिन्न परियोजना में सप्लाई किए जाने वाले बिजली की ट्रांसफर्मर व पूरी उपकरणो के प्रणाली का जायजा लिया। साथ हीं सुरक्षा के मद्देनज़र कई दिशा निर्देश दिया। इसके बाद वे जारंगडीह के वे-ब्रिज का मुआयना कर कई निर्देश दिया। इस दौरान परियोजना अभियंता विद्युत निखिल कुमार और ओषांग भीमटे भी शामिल रहे।
इसके पूर्व महाप्रबंधक विद्युत एवं यांत्रिक ने क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय कक्ष में क्षेत्रीय प्रबंधन के साथ विचार विमर्श किया। श्रमिक नेता विजय कुमार सिंह ने कथारा क्षेत्र में ओवर लोड बिजली की समस्या, केबूल सिस्टम की जरूरत, खदान में प्रोपर लाईट की व्यवस्था, जर्जर विद्युत तार आदि से अवगत कराया। ज्ञात हो कि, बीते दिनों सीसीएल के सीएमडी नीलेन्दु कुमार सिंह से भेंट में कथारा क्षेत्र की बिजली, पानी, सड़क, आरआर शॉप परियोजना को सुदृढ़ करने, माइंस रेसक्यू स्टेशन व फायर फाइटिंग वाहन उपलब्ध कराने, अस्पताल में संसाधनों की कमी और कोयला चोरी मामले से अवगत कराया था।
सीएमडी ने सीसीएल मुख्यालय में पदस्थापित विभिन्न विभाग के प्रमुख को क्षेत्र का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निर्देशित दिया था। इसी आलोक में बीते करीब एक पखवाड़े में सीसीएल मुख्यालय से विभिन्न विभाग से चार महाप्रबंधक का कथारा क्षेत्र में निरीक्षण किया गया है। इसमें महाप्रबंधक (असैनिक) राजेश मोहन ने पानी, सड़क व श्रमिकों के आवास के जमीनी परिस्थिति का अवलोकन किया था। वही महाप्रबंधक (उत्खनन) प्रवीण कुमार ने आरआर शॉप परियोजना व मशीनों के संदर्भ में निरीक्षण किया था। जबकि, महाप्रबंधक (सेफ्टी) विनोद कुमार ने माइंस रेसक्यू स्टेशन, जारंगडीह खुली खदान, स्वांग -गोविंदपूर फेज दो के मोंटीको नाला और कथारा कोलियरी परियोजना का निरीक्षण किया था।
![]()













Leave a Reply