रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने 24 अप्रैल को बोकारो के नये पुलिस अधीक्षक (एसपी) नाथू सिंह मीणा से उनके कार्यालय में मुलाकात कर जिले की विधि-व्यवस्था से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
एसपी से भेंट में चैंबर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने उनके पदस्थापन पर खुशी जताते हुए बेहतर कानून-व्यवस्था की उम्मीद व्यक्त की। महामंत्री राजकुमार जायसवाल ने बोकारो के सेक्टर चार स्थित सिटी सेंटर, जोधाडीह मोड़, धर्मशाला मोड़, तेलीडीह मोड़, चास चेकपोस्ट, जैनामोड़ और फुसरो ओवरब्रिज के समीप आयेदिन लगने वाले जाम की समस्या उठाई।
साथ ही शहरी क्षेत्रों में बढ़ती छिनतई और बैंकों के बाहर अपराधियों द्वारा रेकी कर आमजनों को निशाना बनाने की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। चेंबर ने टाइगर मोबाइल को मजबूत करने और साइबर अपराध के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाने की मांग की। एसपी मीणा ने सभी बिंदुओं पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की बात कही।
![]()













Leave a Reply