प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। पेटरवार के मंदिर टोला परिसर में सोमवार को वनवासी कल्याण केंद्र की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रांत संगठन मंत्री सुशील मरांडी ने की।बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रांत संगठन मंत्री ने विभिन्न आवश्यक विषयों पर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए।
साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रखंड के पुनर्गठन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।बैठक में कामेश्वर ठाकुर, अनिल स्वर्णकार, शंकर प्रसाद, पंकज कुमार सिन्हा, दिनेश टुड्डू, प्रभास टुड्डू, हरिचरण ठाकुर, छोटे लाल यादव, रमेश कुमार घांसी, आलोक राम मांझी सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
![]()













Leave a Reply