एस. पी. सक्सेना/बोकारो। हाल में देश के पांच राज्यों में संपन्न चुनाव परिणाम में भाजपा की इस जीत के पीछे उसके द्वारा सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को बढावा देने, मीडिया के बड़े हिस्से पर नियंत्रण और बडे पैमाने पर धनबल की ताकत का उपयोग मुख्य कारण है।
पांच में से चार राज्यों के विधान सभा चुनाव में भाजपा (BJP) की जीत पर माकपा बोकरो जिला (Bokaro district) सचिव सह राज्य कमिटी सदस्य भागीरथ शर्मा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए 11 मार्च को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में दुसरी बार सफलता हासिल की है।
भाजपा की इस जीत के पीछे उसके द्वारा सांप्रदायिक ध्रुवीकरण बढाने, मीडिया के बड़े हिस्से पर उसका नियंत्रण और बड़े पैमाने पर धन की ताकत का उपयोग मुख्य कारक है। उन्होंने कहा है कि पछले विधानसभा चुनाव में उसे जो बहुमत मिला था उसमे गिरावट आई है।
बावजुद इसके उत्तर प्रदेश की जनता जो भारी आर्थिक बदहाली झेल रही है उन्हें कुछ मुफ्त अनाज उपलब्ध कराए जाने जैसे प्रावधानों ने भी चुनाव नतीजों पर प्रभाव डाला है। भाजपा ने उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी जीत हासिल की है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी को झाडू मार विजय मिली है। पंजाब के मतदाताओं ने वहां के दोनो परंपरागत राजनीतिक पार्टियों कांग्रेस और अकाली दल को निर्णायक रूप से ठुकराते हुए आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान किया।
कुल मिलाकर यह चुनाव परिणाम दक्षिणपंथी राजनीति के लगातार वर्चस्व को ही इंगित करता है। वाम और जनवादी शक्तियों को हिंदुत्व – कोरपोरेट शासन की विनाशकारी नीतियों और बढते अधिनायकवाद के खिलाफ ताजा रणनीति के तहत दुगुनी शक्ति के साथ उभरना होगा।
![]()












Leave a Reply