एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा का जिला स्तरीय बैठक बोकारो जिला के हफ्ते में जैनामोड़ मे 8 सितंबर को आयोजित किया गया। बैठक मे मुख्य से रुप से पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटूल, अर्जुन सिंह, अशोक मिश्रा, देवी दास उपस्थित थे।
बैठक की अध्यक्षता जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने किया। यहां पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी और पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय ने आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से दो अक्तूबर को महात्मा गांधी की जयंती तक चलने वाले सेवा पखवाड़े को सफल बनाने के लिये कार्यकर्ताओं को कहा। इस दौरान जिले भर में स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, योग एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं, पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सेवा और समर्पण के लिए हमेशा तैयार रहता है।
![]()













Leave a Reply