Advertisement

उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों में जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों में भाजपा की जीत पर 10 मार्च की संध्या बोकारो जिला के हद में फुसरो के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया गया। भाजपाइयों ने बेरमो कोयलांचल क्षेत्र की सड़कों पर उतर कर जश्न मनाया।

जीत के जश्न में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। भाजपा नेता विक्रम पांडेय ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास की जीत है।

मौके पर दिनेश सिंह, टुनटुन तिवारी, मनोज गोयल, अशोक सिंह, राहुल प्रताप सिंह, पिंटू राईका, रमेश स्वर्णकार, वैभव चौरसिया, शंकर गोयल, दीपक गिरि, मिथिलेश सिंह, मनोज सिंह आदि उपस्थित थे।

इधर पांच राज्यों के चुनाव में 4 राज्यों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर भाजपा नेता दिनेश सिंह और टुनटुन तिवारी ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी पर पूरे देश की जनता का आशीर्वाद प्राप्त है। वक्ताओं ने कहा कि इस चुनाव ने तय कर दिया है कि आनेवाले 2024 में झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *