Advertisement

भाजपा बोकारो नगर कमेटी ने किया उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलए-2 को सम्मानित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। भारतीय जनता पार्टी बोकारो नगर कमिटी द्वारा 26 जुलाई को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन बोकारो के सेक्टर 1/C स्थित सांसद कार्यालय में किया गया। भाजपा नगर कमेटी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलए-2 को सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बोकारो नगर कमेटी द्वारा सांसद कार्यालय में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एसआईआर में कार्य कर रहे सभी शक्ति केंद्रों और सभी बूथों के बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट-2) को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और संगठनात्मक मजबूती के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा बोकारो नगर अध्यक्ष विशाल गौतम ने की। मंच संचालन नगर महामंत्री अमित कुमार सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति ने इस सम्मान समारोह में चार चांद लगा दिए। मौके पर निवर्तमान नगर अध्यक्ष अनिल सिंह, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता व नेता एवं बेहतर झारखंड के संस्थापक विवेक सिंह, भाजपा जिला मंत्री एंजेला सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण कुमार मुन्ना, पूर्व सांसद प्रतिनिधि व् प्रदेश कार्यकारिणी किसान मोर्चा अशोक कुमार वर्मा आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर पार्टी की रीढ़ दर्जनों बीएलए-2 सांसद कार्यालय में जुटे पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष विशाल गौतम और वरिष्ठ नेता विवेक सिंह ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता और बीएलए-2 पार्टी की असली ताकत और रीढ़ हैं। चुनाव से लेकर संगठन के हर कार्यों को धरातल पर उतारने में इनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। इसी समर्पण को देखते हुए आज दर्जनों बीएलए-2 को अंगवस्त्र और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सम्मानित होने वाले कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। मौके पर भाजपा के कई कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र संयोजक और दर्जनों की संख्या में सक्रिय कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *