Advertisement

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। अज्ञात वाहन ने मारा धक्का और बाइक सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक बाइक सवार की पहचान बिष्णुगढ़ प्रखंड के हद में खरकी पंचायत के सिमरबेड़ा निवासी नरेश साव के रूप में हुई है। यह घटना 30 मार्च को गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड औंरा मोड़ के समीप हुई हैं।

घटना 30 मार्च की सुबह 4 बजे की बतायी जाती है। घटना के बाद काफी संख्या में स्थानीय रहिवासी घटना स्थल पर जुट गए। वहीं घटना के बाद जीटी रोड पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। सूत्रों के अनुसार कोयला लता बाइक सवार रोड क्रॉस कर रहा था। इसी बीच बगोदर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद स्थानीय रहिवासियों ने 1 घंटे रोड जाम कर दिया। घटना की सूचना बगोदर थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर बगोदर थाने की पुलिस सदल बल घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *