Advertisement

सीसीएल के कारो साईडिग में लोडर के धक्के से बाइक क्षतिग्रस्त

एक सप्ताह में क्षतिग्रस्त स्कूटी का मरम्मत के आश्वासन के बाद कार्य शुरू

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के करगली वाशरी वजन घर के समीप लोडर के धक्के से बाइक क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने ट्रांसपोर्टिंग ठप्प करा दिया। बाइक मरम्मति के आश्वासन के बाद भीड़ शांत हुई।

जानकारी के अनुसार कारो साईडिग से 30 मार्च की सुबह 6.30 बजे कोयला लेकर जा रहे बीकेबी कंपनी के लोडर की टक्कर से एक स्कूटी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि बाइक सवार सीसीएल कर्मी सोना राम भागकर अपनी जान बचाई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना स्थल पर हड़कंप मच गया और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे। उपस्थित सीसीएल कर्मी ने एकजुट होकर रैक लोडिंग कार्य बंद करा दिया। लगभग दो घंटे के बाद सूचना पाकर कारो पीओ सुधीर सिंहा, मैनेजर चिन्तामणी मांझी और सेल ऑफिसर नीतीश कुमार पहुंचकर संवेदक बीकेबी के प्रतिनिधि और कामगारो से बात कर मामला को शात कराया।

साथ ही एक सप्ताह मे क्षतिग्रस्त स्कूटी को मरम्मत के आश्वासन बाद भीड़ शांत हुई, तब जाकर रैक लोडिंग कार्य शुरू हो सका। मौके पर यूनियन प्रतिनिधि प्रताप सिंह, मनोज मंडल, विनोद शर्मा, अरूणजय सिंह, पंकज महतो, संजय सिंह, राम बदन सिंह, ललित मिश्रा, अजीत प्रताप आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *