Advertisement

हरिजन बस्ती के समीप बाइक ने मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा इलाजरत

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल कंजकीरो मुख्य सड़क पर हरिजन बस्ती के समीप बीते 3 जून की रात्रि तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चालक 30 वर्षीय अशोक महतो एवं राहगीर 20 वर्षीय भीम कुमार रजवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जाता है कि टक्कर में दोनों घायलों को तत्काल डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डीवीसी के चिकित्सक डॉ एस शाहा ने दोनों घायलों को बेहतर इलाज हेतु बोकारो जिला के हद में चास स्थित के. एम. मेरोरियल अस्पताल रेफर कर दिया था। जानकारी के अनुसार घायल बाइक चालक अशोक महतो की मौत इलाज के दौरान केएम मेरोरियल अस्पताल बोकारो में हो गई। अशोक के मौत की सूचना मिलने के बाद मृतक के गांव जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र के गोनियाटो एवं मामा घर गोविंदपुर में शोक व्याप्त है।

परिजनों ने 4 जून को बताया कि अशोक अपने गोनीयाटो
गांव से बोकारो थर्मल गोविंदपुर अपने मामा के घर बाइक से आ रहा था। इस दौरान हरिजन बस्ती के समीप मुख्य सड़क में कंजकीरो रहिवासी राहगीर भीम रजवार से टकरा गई और बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। जिसमें अशोक बुरी तरह से घायल हो गया। वही पैदल चल रहे राहगीर भीम रजवार को भी गंभीर चोट लगी है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल घायल भीम खतरे से बाहर बताया जा रहा है। वही बोकारो थर्मल थाना की पुलिस अस्पताल एवं घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *