Advertisement

तीर्थ-यात्रा से लौटकर दिया भंडारा, सैकड़ों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। तीर्थस्थल माता वैष्णो देवी एवं बाबा अमरनाथ की पैदल यात्रा कर घर वापस आने के उपरांत 21 जुलाई को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली राजाटांड़ रहिवासी पांच साथी सपत्नीक वापस लौट गये।

बताया जाता है कि स्थानीय रहिवासी पवन कुमार नायक, प्रकाश नायक, कन्हाई नायक, अरुण नायक तथा राजेश नायक ने अपनी धर्मपत्नी क्रमशः सीता देवी, वर्षा देवी, गीता देवी, रीता देवी तथा गीता देवी ने तीर्थयात्रा से लौटकर सर्वप्रथम अपने आराध्य देवता, पितृ आदि का आह्वान किया। इसके बाद सामूहिक महाभंडारे का आयोजन किया। बताया जाता है कि इस अवसर पर भंडारे के पूर्व नौ कुंवारी कन्याओं को लालचुनरी ओढ़ाकर भोजन कराया। इसके पश्चात सैकड़ो श्रद्धालू ने भी महाप्रसाद ग्रहण किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *