Advertisement

वर्ल्ड यूथ पार्लियामेंट में केबी कॉलेज बेरमो को बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। कर्नाटक की राजधानी बंगलुरु में आयोजित वर्ल्ड यूथ पार्लियामेंट 2026 में बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज बेरमो को बेस्ट परफॉर्मेंस का अंतर्राष्ट्रीय अवॉर्ड दिया गया। उक्त जानकारी कॉलेज के एनएसएस पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने दी।

बताया गया कि कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय बंगलुरू में बीते 24 से 26 मार्च तक वर्ल्ड यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया जिसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर के 30 देशों एवं भारत के सभी राज्यों से सदस्यों ने भाग लिया। प्रत्येक राज्य से तीन महिला एवं तीन पुरुष वॉलंटियर्स का चयन किया गया था। एक टीम लीडर बनाया गया था। प्रत्येक राज्य से कुल सात सदस्यों ने भाग लिया।

बताया गया कि टीम लीडर का दायित्व राज्य के सक्रिय एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नामित किया गया। ज्ञात हो कि झारखंड राज्य के टीम में टीम लीडर के बी कॉलेज बेरमो के डॉ प्रभाकर कुमार एवं विनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी धनबाद के वॉलंटियर्स देवशरण महतो, संदीप रविदास, उत्कर्षा चौधरी, गौरी चमारिया एवं विनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी हजारीबाग से सुजीत कुमार, अनीषा खलखो शामिल रही।

वर्ल्ड यूथ पार्लियामेंट (मीट) में पांच विषयों हेल्थ एंड वेलनेस, यूथ इन डेमोक्रेसी, साइबर क्राइम, पीस एंड सिक्योरिटी, एग्रिकल्चर एंड सस्टेनेबिलिटी विषय पर वॉलंटियर्स ने अपने अपने विचार रखे। साथ ही 30 देशों से आए डेलीगेट ने अपने अपने देश की सांस्कृतिक प्रस्तुति किया। भारत के सभी राज्यों से आए वॉलंटियर्स ने भी अपने अपने राज्य की संस्कृति को सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से प्रस्तुत किया।
वर्ल्ड यूथ पार्लियामेंट 2026 का थीम वैश्विक प्रगति के लिए युवा एकजुटता, समानता, स्वास्थ्य, स्थिरता रखा गया था। यह मंच युवाओं को सीधे वैश्विक नीतियों में शामिल करने का अवसर प्रदान करता है।

केबी कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने इस सफलता पर कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वर्ल्ड यूथ पार्लियामेंट में के बी कॉलेज बेरमो के एनएसएस पदाधिकारी डॉ प्रभाकर को झारखंड राज्य का टीम मैनेजर बनाए जाने से वे हर्षित है। के बी कॉलेज बेरमो परिवार के लिए आत्मसम्मान और गौरव का विषय है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *