Advertisement

डीएवी सेक्टर चार में मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर चार स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई प्रपत्र के अनुरूप स्कूल हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन एवं यौवनावस्था प्रशिक्षण पर 24 अप्रैल को विशेष सत्र आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में झारखंड सरकार के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीणा कुमारी, सीएचओ डॉ ललिता तिर्की एवं डॉ दीप्ति नेहा ने छात्राओं को मासिक धर्म स्वास्थ्य, पोषण और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने स्वच्छता, संतुलित आहार और सही परामर्श के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम में बालिकाओं के लिए स्वच्छ शौचालय, बायोडिग्रेडेबल नैपकिन, कचरा प्रबंधन और नियमित निरीक्षण जैसे विषय प्रमुख रहे। लगभग 770 छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी कर अपनी जिज्ञासाएं दूर की। जानकारी के अनुसार विद्यालय के प्राचार्य एस.के. मिश्रा ने इसे छात्राओं के आत्मविश्वास और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का समापन सम्मान समारोह के साथ किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *