रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान ने फोर लेन खेदाडीह स्थित एमएस एच आर ग्रीनटेक एजेंसी में 16 जुलाई को अतुल ऑटो की नई डीलरशिप का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की शुरुआत की गई है, जिसमें प्रति वाहन की खरीद पर पक्का उपहार दिया जा रहा है।
इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक नरेश प्रसाद और कंपनी के सेल्स हेड कुंदन सिंह ने कहा कि अब बोकारो के रहिवासियों को अतुल ऑटो की भरोसेमंद रेंज अपने ही शहर में आसानी से उपलब्ध होगी। साथ ही ग्राहकों के लिए आसान खरीद प्रक्रिया भी सुनिश्चित की गई है। उद्घाटन कार्यक्रम में बिजय गोराय, बैधनाथ नायक, राजू गोराय, नवल महतो, प्रेमचंद साहू, दीनबंधु मंडल, आशीष कुमार राय सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। इस नई डीलरशिप से स्थानीय कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
![]()













Leave a Reply