प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत में संचालित प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (पीएमकेकेकेवाई) अंतर्गत संचालित रियल स्कॉलर सोसाइटी की अंगवाली स्किल ट्रेनिंग सेंटर में असेसमेंट किया गया। प्रशिक्षणार्थियों का एसीसमेंट (लिखित परीक्षा) 21 जुलाई को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
असीसमेंट के दौरान सभी प्रशिक्षणार्थियों में उत्साह, आत्मविश्वास एवं सीखने की सकारात्मक भावना स्पष्ट रूप से झलक रही थी। लाभार्थियों ने प्रशिक्षण अवधि के दौरान अर्जित कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे आत्मविश्वास के साथ मूल्यांकन प्रक्रिया में भाग लिया।
इस अवसर पर प्रोजेक्ट हेड रविंद्र कुमार ने कहा कि कौशल विकास प्रशिक्षण लाभार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान एवं रोजगारोन्मुखी दक्षता प्रदान करता है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सशक्त कदम बढ़ा रहे हैं। वहीं रियल स्कॉलर सोसाइटी के प्रोजेक्ट मैनेजर धीरज कुमार ठाकुर ने कहा कि संस्था गुणवत्तापूर्ण कौशल विकास प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं एवं महिलाओं को सशक्त एवं रोजगारोन्मुख बनाने के लिए निरंतर कार्यरत है। कहा कि संस्था का उद्देश्य लाभार्थियों को प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस अवसर पर केंद्र प्रशिक्षिका सुशीला देवी, सुपरवाइजर अप्पू प्रजापति, कंप्यूटर ऑपरेटर गीतांजली कुमारी, विभूति शर्मा आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply