Advertisement

बारहमसिया विद्यालय में वार्षिक परिणाम घोषित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारहमसिया में वर्ष 2025-26 के लिए वर्ग प्रथम से सप्तम तक के छात्र-छात्राओं का वार्षिक प्रतिफल प्रधानाध्यापक अनिल कुमार महतो के द्वारा घोषित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

परिणाम घोषणा के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखा गया। सभी सफल छात्र-छात्राओं को अगले वर्ग में प्रोन्नत किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रधानाध्यापक महतो ने सभी बच्चों को मेहनत जारी रखने और आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

मौके पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार नायक ने कहा कि बच्चों की सफलता उनके परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन को सही दिशा देती है और विद्यालय लगातार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन सभी विद्यार्थियों को बधाई और प्रोत्साहन के साथ किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *