Advertisement

चुनावी वादे से भटकाने के लिए भाषा व क्षेत्र विवाद में लोगों को उलझाया-अन्नपुर्णा

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर प्रखंड (Bagodar block) के हद में हरिहरधाम स्थित सोनी बैंक्वेवेट हाॅल में 4 मार्च को भाजपा (BJP) की बगोदर विधान सभा स्तरीय सम्मान समारोह सह कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम (Program) की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दिन दयाल उपाध्याय व पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात वंदे मातरम् गीत गाया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कोडरमा सांसद सह केन्द्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी तथा बगोदर के पूर्व विधायक नागेन्द्र उपस्थित थे। कार्यक्रम के माध्यम से सांसद सह मंत्री ने कार्यकर्ताओं से संवाद किये।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड सरकार और अधिकारियों के गठजोड़ के कारण केन्द्र की योजनाओं को धरातल पर सही रूप से नही उतारकार विकास की योजनाओं की राशि खर्च नही होती है।

जिससे पुनः राशि वापस हो जाती है। चाहे केन्द्र सरकार की जल नल योजना, शिक्षा सहित अन्य कई कल्याणकारी योजना है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का वर्ष 2024 तक हर घर में शुद्ध पेयजल पहुंचने का मिशन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर घर जाकर लोगों को जगरूक करने की जरूरत बताई।

बगोदर के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो (MLA Nagendra Mahto) ने कहा कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल है। अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी स्थानिय नियोजन नीति लागू हो और तृतीय और चतुर्थ वर्ग में ही नही जेपीएससी में 90 प्रतिशत स्थानीय को आरक्षण मिले।

उन्होंने कहा कि बगोदर में उच्च तकनीकी महाविद्यालय दो वर्ष पूर्व ही बनकर तैयार है। राज्य सरकार की उदासीनता के कारण यह काॅलेज अबतक चालु नही हो सका है। उन्होंने पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं को अभी से ही तैयार रहने को कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने किया।

कार्यक्रम में अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि छोटेलाल यादव, मंडल अध्यक्ष अशोक सोनी, बिरेन्द्र मंडल, सुखदेव राणा, शंकर पटेल, दिपु मंडल, शत्रुधन मंडल, विश्वनाथ साव, मंटु यादव, जितेन्द्र सिंह, शिव प्रसाद सोनी, रंजन वर्मा, कंचन देवी समेत बगोदर, सरिया व बिरनी प्रखंड के भाजपा कार्यकर्तागण शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *