ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन बोकारो जिला इकाई की एक बैठक 31 मार्च को आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के बोकारो जिला संरक्षक नरेश प्रसाद श्रीवास्तव ने की।
बैठक में मुख्य रूप से पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण से जुड़ी विभिन्न मांगो को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपना और आगामी एक मई को जमशेदपुर में होने वाली मीटिंग में जाने पर चर्चा की गयी। साथ हीं बोकारो जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा से भी विचार विमर्श किया गया। जिसमें आगामी तीन अप्रैल को बैठक करने पर चर्चा की गयी। जिस पर अध्यक्ष द्वारा वार्ता कर सभी सदस्यों को बैठक में शामिल होने के लिए बताया जाएगा।
वहीं पत्रकार नागेश्वर कुमार के निधन पर अनकी आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी। बैठक में प्रदेश कानूनी सलाहकार सुभाष कटरियार, जिला कानूनी सलाहकार रमेंद्र कुमार सिन्हा, रतन कुमार सिन्हा, संरक्षक वीरेंद्र प्रसाद सहित अन्य पत्रकारगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply